महापौर से बहस के बाद सदन छोड़कर चले गए भाजपा के बागी पार्षद मुकेश सिंह मोंटी
माई रिपोर्टर
लखनऊ । महापौर सुषमा खर्कवाल से चल रहे विवाद के कारण भाजपा पार्षद मुकेश सिंह मोंटी मंगलवार को सदन की बैठक को बीच में ही छोड़ कर चले गए । मार्ग प्रकाश विभाग में सिंगल टेंडर के मसले पर उनकी महापौर से बहस हो गई। उनका आरोप था कि एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर किया गया। उसकी जांच कराई जाए जिस पर महापौर ने कहा इस बारे में बाद में बात की जाएगी