फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान में होगी 150 डॉक्टर और 863 नर्सिंग व अन्य स्टाफ की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहिया संस्थान में होगी 150 डॉक्टर और 863 नर्सिंग व अन्य स्टाफ की भर्ती
चिकित्सा शिक्षा के साथ उपचार की व्यवस्था में होगा सुधार
दिसंबर तक शुरू हो जाएगा 100 बेड का नया क्रिटिकल केयर वार्ड
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 150 डॉक्टर और 863
नर्सिंग, टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ की भर्ती होगी। संस्थान प्रशासन ने
भर्ती प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है। यह जानकारी संस्थान के निदेशक
प्रो सीएम सिंह ने दी।
संस्थान के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए निदेशक प्रो
सीएम सिंह ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को विस्तारित करने का लगातार प्रयास
किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में चल रही बेहतर चिकित्सा प्रणालियों को
संस्थान में लागू किया जा रहा है। कोशिश है कि मरीजों को कम समय में बेहतर
चिकित्सा सुविधा मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए शहीद पथ स्थित लोहिया
संस्थान के दूसरे परिसर में 100 बेड का क्रिटिकल केयर वार्ड भी बनाया जा
रहा है। शासन स्तर पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के नए पद के सृजन पर
सहमति बन गई। जल्द ही विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर वार्ड को दिसंबर तक शुरू करने की तैयारी है।
इससे वहां भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों को मुख्य परिषद में नहीं आना
पड़ेगा। यहां एक हजार बेड का नया अस्पातल भी बनेगा। जिसमें सभी ब्रॉड
स्पेशियलिटी विभागों स्थापित किए जाएंगे।

इमरजेंसी में बढ़ेंगे 40 बेड
संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह ने बताया कि मरीजों के बढ़ते भार को
देखते हुए इमरजेंसी में 40 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को
राहत मिलेगी। शाम के वक्त अलग- अलग तरह के गंभीर मरीजों का भार बढ़ जाता
है। इन बेडों के बढ़ने और बेड़ के अनुपात में डॉक्टर व अन्य कर्मियों की
तैनाती करने से मरीजों को राहत मिलेगी। इसकी भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बनेगा नया ट्रामा सेंटर
प्रो सीएम सिंह ने बताया कि संस्थान के शहीद पथ स्थित नए परिसर में
अत्याधुनिक लेवल-1 ट्रामा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। ऐसे में हाईवे के
आसपास को दुर्घटनाग्रस्त होने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल
सकेगा। वहां क्रिकिटल केयर होने का भी फायदा मिलेगा। इसी तरह संस्थान में
अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए एक इंक्यूबेशन सेंटर और
कौशल विकास के लिए 'स्किल, इनोवेशन एवं सिमुलेशन केंद्र' की स्थापना की जा
रही है। भविष्य में 543 गैर-शैक्षणिक पदों पर नई नियुक्तियों की जाएगी। इन
नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने पर संस्थान में सभी सुविधाएं मुकम्मल हो जाएंगी।

साल में अंत तक हो जाएगी गामा नाइफ की स्थापना
संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह ने बताया कि दो वर्ष में संस्थान में
भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हुई है। प्रति वर्ष
9 लाख से अधिक ओपीडी और 75 हजार से अधिक मरीजों को भर्ती करके उपचार किया
जा रहा है। इमरजेंसी में हर साल करीब 1.5 लाख से अधिक मरीजों को उपचार दिया
जा रहा है। एडवांस न्यूरो साइंस सेंटर में 170 बेड और 4 नए ऑपरेशन थियेटरों
तैयार कर लिए गए हैं। न्यूरो साइंस सेन्टर में उत्तर प्रदेश के प्रथम
गामा-नाइफ की स्थापना का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो इस वर्ष के अंत तक
पूर्ण हो जाएगा । साथ ही, किडनी, लीवर और बोन मेरो ट्रांसप्लांटेशन सेंटर
और 100 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक भी पूर्णता की ओर अग्रसर हैं।
संस्थान ने रोबोटिक सर्जरी के लिए 'एडवांस रोबोटिक सिस्टम' की स्थापना की
है। अब तक 250 सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें