फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी एंबुलेंस का मैसेजिंग सेंटर हैक, सेवाएं बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी एंबुलेंस का मैसेजिंग सेंटर हैक, सेवाएं बाधित
विज्ञापन


- कंपनी के एचआर हेड ने दर्ज कराई शिकायत, जांच शुरू

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। आशियाना में संचालित ईएमआरआई कार्यदाई संस्था का मैसेजिंग सेंटर हैक
कर ठप कर दिया गया। जिससे एंबुलेंस सेवा बाधित हो गई। मरीज काल सेंटर में
फोन करते रहे मगर उन्हें मदद नहीं मिली। कंपनी ने मामले की जांच कराई तो
पता चला कि मैसेजिंग सेंटर हैक कर लिया गया है। संस्था के हेड एचआर ने एक
कंपनी पर हैक कर सरकारी सेवाओं को बाधित करने का आरोप लगाते हुए आशियाना
थाने में शिकायत की है।
आशियाना में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज का ऑफिस है जो प्रदेश में
आपातकालीन 108, 102 एंबुलेंस सेवा संचालित करती है। कंपनी के हेड एचआर राज
कमल राय के अनुसार 19 नवंबर की शाम करीब 5 बजे से कंपनी केस आसाइमेंट मैसेज
सेंटर ठप हो गया है। जिससे आपात सेवा से संबंधित मैसेज प्राप्त होते और
सेंड किया जाता है। इस कारण आपात सेवा पूर्ण रूप से बाधित हो गई है। हेड
एचआर के अनुसार उन्हें आशंका है कि यह एलाइव मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड जरिये
किया गया है। पूर्व में भी इस संस्था के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का
हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर गैर कानूनी तरीके के एसएमएस सर्विस को बाधित किया
चुका है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि संस्था की शिकायत पर
आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें