फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चे की हड्डी में पनपे कैंसर की सफल सर्जरी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की हड्डी में पनपे कैंसर की सफल सर्जरी हुई
विज्ञापन


- कटी हुई हड्डी को बढ़ाने के लिए डिस्ट्रेक्शन ओस्टियोजेनेसिस विधि
अपनाई, ऑपरेशन के बाद बच्चा स्वस्थ


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। केजीएमयू पीडियाट्रिक आर्थोपैडिक्स विभाग के डॉक्टरों ने बच्चे के
पैर की हड्डी में हुए कैंसर का सफल ऑपरेशन किया है। सर्जरी के बाद हड्डियों
की लंबाई बढ़ाने में डिस्ट्रेक्शन ओस्टियोजेनेसिस विधि अपनाई है। ऑपरेशन व
इलाज के बाद बच्चे की हालत में सुधार है।

12 साल के बच्चे को चलने में परेशानी हुई। पैर में एडी से ऊपर की हड्डी में
ट्यूमर पनप आया। परिजन बच्चे को लेकर केजीएमयू के पीडियाट्रिक आर्थोपैडिक्स
विभाग पहुंचे। यहां डॉ. सैय्यद फैसल अफाक ने बच्चे को देखा। बच्चे की जरूरी
जांच कराई। जांच में एडी से ऊपर के हिस्से में ईविंग्स सारकोमा की आशंका
जाहिर की। यह ट्यूमर एक प्रकार का कैंसर होता है। बायोप्सी जांच कराई गई।
जिसमें कैंसर की पुष्टि हुई। मरीज को मेडिकल आंकोलॉजी विभाग भेजा गया। यहां
डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी दी ताकि ट्यूमर सिकुड़ जाए। उसके बाद डॉक्टरों ने
ऑपरेशन करने का फैसला किया। परिजन भी ऑपरेशन को राजी हो गए। डॉक्टरों ने
ऑपरेशन किया। एंडी से ऊपर की हड्डी को काटकर ट्यूमर हटाया गया। दोनों पैर
बराबर रहे। इसके लिए ऑपरेशन वाले पैर की हड्डी को बढ़ा करने के लिए
डिस्ट्रेक्शन ओस्टियोजेनेसिस विधि अपनाई गई। विभागाध्यक्ष डॉ. विकास वर्मा
ने बताया कि विभाग की स्थापना से ही यहां सौम्य ट्यूमर का ऑपरेशन हो रहा
है। लेकिन अब गंभीर ट्यूमर का ऑपरेशन शुरू किए जा रहे हैं। डॉ. सुरेश चंद्र
ने बताया कि बच्चों में हड्डी का कैंसर का समय पर इलाज जरूरी है। इलाज में
देरी से पैर काटने की नौबत आ सकती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें