फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इस साल मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बेहद कम रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बेहद कम रहा
विज्ञापन


- डेंगू व चिकनगुनिया के मामले पिछले के मुकाबले कम रहे, अफसरों ने राहत की ली सांस

माई सिटी रिपोर्टर

  लखनऊ। मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप इस साल बेहद कम रहा। कुछ ही मरीजों
को आईसीयू में भर्ती होने की नौबत आई। अफसरों का कहना है व्यापक रणनीति,
प्रबंधन और जन जागरुकता से इस साल डेंगू और चिकनगुनिया के मामले कम आए।

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस साल जनवरी से अब तक
डेंगू के कुल 817 मामले आए हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़स 2754 थी। वहीं,
चिकनगुनिया के अब तक 51 मामले आए हैं। पिछले साल चिकनगुनिया के 161 मामले
थे। यह स्वास्थ्य विभाग के साथ आमजन के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों, समुदाय, प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं के
समन्वित प्रयासों से डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में कमी आई है। लोगों
को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। विभाग की ओर से घर-घर सर्विलांस किया गया।
मच्छरों के स्रोतों को समाप्त किया गया। जनजागरूकता का परिणाम हुआ कि लोगों
में व्यवहार परिवर्तन हुआ। उन्होंने साफ सफाई रखी। जल जमाव को नियंत्रित
किया, जिससे मच्छरों को पनपने का अनुकूल वातावरण नहीं मिला। सीएमओ ने बताया
कि इस साल अब तक 24.44 लाख घरों का सर्वे किया गया, जिनमे से 3562 घरों में
लार्वा पाया गया। कुल 52.61 लाख कंटेनरों में सर्वे में 3991 कंटेनर में
लार्वा पाए गए। मच्छर पनपने के 9586 स्रोत को समाप्त किया गया और 424 घरों
को नोटिस जारी किए गए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें