फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनता दरबार में गुहार लगाने के बाद मुफ्त हुआ कूल्हा प्रत्यारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


जनता दरबार में गुहार लगाने के बाद मुफ्त हुआ कूल्हा प्रत्यारोपण

- सिविल अस्पताल में मुफ्त हुआ ऑपरेशन, इलाज के बाद मरीज की हालत में सुधार

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। कासगंज की रहने वाली गरीब मरीज के पास ऑपरेशन के लिए रुपये नहीं थे।
महिना ने जनता दरबार में ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिविल अस्पताल में गरीब महिला का मुफ्त कूल्हा
प्रत्यारोपण किया गया है। इलाज में आने वाला सारा खर्च अस्पताल ने उठाया है।
कासगंज निवासी मालती देवी (65) का पांच साल पहले कूल्हा फ्रैक्चर हो गया
था। ऑपरेशन आगरा में हुआ था। फरवरी से महिला की मर्ज बढ़ने लगी। वह
चलने-फिरनें में असमर्थ हो गई। परिवारीजन उन्हें लेकर बरेली के एसआरएम
अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी। इलाज पर
करीब तीन लाख रुपये का खर्च बताया। मरीज ने इतनी बड़ी राशि न होने की बात
कही। मरीज के पास सरकारी योजना संबंधी कोई पत्र या कार्ड नहीं था। दिक्कत
बढ़ने पर महिला ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में गुहार लगाई। मुख्यमंत्री
ने मुफ्त इलाज के निर्देश दिए। सिविल अस्पताल में परिवारीजनों ने उन्हें
दिखाया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जीपी गुप्ता ने उनकी जांच कराई। जिसमें
पाया कि मरीज के कूल्हे के लट्टू सूख गई थी। पांच साल पहले किए ऑपरेशन का
स्क्रू बाहर निकल गया था। इससे चलने-फिरने में स्क्रू चुभता था। उन्होंने
टोटल हिप रिप्लेसमेंट (कूल्हा प्रत्यारोपण) की सलाह दी। परिवारीजन राजी हो
गए। कूल्हा प्रत्यारोपण के दौरान मरीज को एक यूनिट खून भी चढ़ाया गया। डॉ.
जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपण हो गया है। ऑपरेशन के
बाद पैर भी काफी हद तक सीधा हो गया है। मरीज को दर्द से भी राहत मिली। मरीज
को आने-जाने से बचाने के लिए वॉट्सएप से फालोअप किया गया। अब मरीज ठीक से
चलने लगी। सीएमएस डॉ. देवेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अस्पताल मुख्यमंत्री
जनता दर्शन से आने वाले कई मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा गया है।
निदेशक डॉ. कजली गुप्ता ने ऑपरेशन टीम को बधाई दी है।

ये हैं ऑपरेशन टीम के सदस्य
डॉ. जीपी गुप्ता, डॉ. अनस, सिस्टर उर्मिला, ओटी टेक्निशियन राहुल, रणजीत
शामिल थे। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एसके सिंह, डॉ. कासिम, डॉ. राजेश, डॉ.
प्रेमप्रकाश के टीम ने मरीज को एनेस्थीसिया दिया गया ।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें