ओपीडी बंद रहेगी तब मरीजों के पंजीकृत मोबाइल पर पहुंचेगा मेसेज
- केजीएमयू शुरू करने जा रहा नई व्यवस्था, मरीजों को मिलेगी राहत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मरीजों की सुविधा के लिए केजीएमयू प्रशासन नई व्यवस्था शुरू करने जा
रहा है। अब संस्थान की ओपीडी बंद होगी तो इसकी जानकारी मरीज के पंजीकृत
मोबाइल नंबर पर मेसेज के जरिए पहुंच जाएगी। इससे दूसरे जिलो से आने वाले
मरीजों को राहत मिलेगी। बेवजह छुट्टी के दिन संस्थान आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने बताया कि कई बार मरीजों को ओपीडी
बंद होने की जानकारी समय पर नहीं मिलती। ऐसे में वे सैकड़ों किलोमीटर की
यात्रा कर लखनऊ पहुंचते हैं और यहां आकर पता चलता है कि ओपीडी बंद है। इससे
मरीज का समय व रुपये दोनों का नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि मरीज जब
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेते हैं या पंजीकरण कराते हैं, तब अपना मोबाइल नंबर
दर्ज करते हैं। इसी नंबर पर ओपीडी बंद होने की सूचना भेजी जाएगी। इसके लिए
केजीएमयू की आईटी सेल से समन्वय किया जा रहा है। यह व्यवस्था अगले एक महीने
के भीतर लागू कर दी जाएगी।