फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में पीटीपीसी आईएनआर की जांच बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल में पीटीपीसी आईएनआर की जांच बंद
विज्ञापन


- मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्र पर जाना पड़ रहा, ऑपरेशन से पहले जरूरी होती है जांच

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में खून का थक्का जमने की स्थिति का पता लगाने वाली
जांच पीटीपीसी आईएनआर जांच ठप हो गई है। इसकी वजह से मरीजों को निजी केंद्र
पर जांच के लिए जाना पड़ रहा है। अफसरों से शिकायत के बाद भी समस्या का
समाधान नहीं हुआ है। ऑपरेशन से पहली सभी मरीजों की यह जांच कराई जाती है।
रीजेंट न होने से यह संकट खड़ा हुआ है।
बलरामपुर अस्पताल में 778 से ज्यादा बेड हैं। ओपीडी में हर दिन पांच से सात
हजार मरीज आ रहे हैं। ऑपरेशन से पहले हर दिन करीब 30-35 मरीजों की पीटीपीसी
आईएनआर जांच कराई जाती है। इस जांच से खून का थक्का जमने की स्थिति का पता
लगाया जाता है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही ऑपरेशन तय किया जाता है। बीते
एक हफ्ते से अस्पताल में जांच ठप है। जनरल सर्जरी विभाग में ऑपरेशन से पहले
लखीमपुर खीरी निवासी सतीश को पीटीपीसी आईएनआर जांच लिखी गई। निजी पैथोलॉजी
में 400 रुपये खर्च के बाद जांच हुई। चारबाग के रहने वाले विनोद की भी
पीटीपीसी आईएनआर जांच नहीं हो सकी। उन्होंने भी बाहर से जांच कराई।
डॉक्टरों का कहना है कि बीते करीब एक सप्ताह से जांच का संकट खड़ा हुआ है।
रीजेंट खत्म होने से समस्या आई है। अफसरों का कहना है मेडिकल कॉरपोरेशन से
अभी पीटीएनआर जांच के रीजेंट का रिनीवल नहीं हुआ है। इससे अस्पताल में
रीजेंट की आपूर्ति रूक गई है। मेडिकल कॉरपोरेशन से रिनीवल की प्रक्रिया
पूरी नहीं कराई तो सभी अस्पतालों में यह जांच ठप हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें