फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमओ आफिस में नियमों को तांक पर रखकर तैनाती देने मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ आफिस में नियमों को तांक पर रखकर तैनाती देने मामले में जांच शुरू
विज्ञापन


- अपर निदेशक ने सीएमओ से तलब किया जवाब, सीएमओ आफिस से अभी तक नहीं भेजा गया जवाब


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सीएमओ आफिस में कर्मचारियों को नियमों पर तांक पर रखकर तैनाती दिए
जाने के मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज हुई है। मामले की
जांच अपर निदेशक लखनऊ मंडल को सौंपी गई है। अपर निदेशक ने सीएमओ को पत्र
भेजकर जवाब तलब किया है। हालांकि अभी तक सीएमओ आफिस से जवाब नहीं भेजा गया
है। वहीं हाईस्कूल पास एएनएम को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का इंचार्ज बनाए जाने के मामले में अफसरों की खूब फजीहत हो रही है। जबकि इस पद के लिए
बीएएसी नर्सिंग होना अनिवार्य है।

सीएमओ आफिस में स्टेनो के दो पद हैं। दोनों पद पर महिलाओं की तैनाती पहले
से है। मलेरिया विभाग से हटाए गए बाबू को यहां पर स्टेनो पद पर तैनात किया
गया है। दो पद के सापेक्ष तीन स्टेनो तैनात होने के मामले को लेकर आईजीआरएस
पोर्टल पर शिकायत दर्ज हुई है। शिकायकर्ता हिमांशु सोनी का आरोप है
मलेरिया विभाग में बाबू के खिलाफ कई आरोप लगने के बाद उसे विभाग से हटाया
गया था। अफसरों ने खेल करते हुए सीएमओ आफिस में स्टेनो के पद पर तैनाती दे
दिया है। मामले की जांच अपर निदेशक लखनऊ मंडल को सौंपी गई है। अपर निदेशक
ने सीएमओ को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। हालांकि अभी तक विभाग के जरिये जवाब
नहीं भेजा गया है। इसी तरह अलीगंज स्थित एएनएम ट्रेनिंग की प्रभारी
हाईस्कूल पास एएनएम को बनाया गया है। नियमता भारतीय उपचर्या परिषद नई
दिल्ली की गाइडलाइन के तहत बीएससी नर्सिंग को इस पद पर तैनात होना चाहिए।


अभी इस मसले को लेकर पत्र एडी आफिस से मुझे नहीं मिला है। मामले की जांच
कराई जाएगी। नियम के तहत कार्य होगा।
डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ

आशुलिपिक की तैनाती को लेकर शिकायती पत्र के आधार पर सीएमओ से इस संबंध
में जवाब मांगा गया है। हालांकि अभी तक सीएमओ आफिस से जवाब नहीं आया है।
डॉ. जीपी गुप्ता, अपर निदेशक लखनऊ मंडल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें