फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंख के ऑपरेशन के दौरान औंधे मुंह गिरा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आंख के ऑपरेशन के दौरान औंधे मुंह गिरा मरीज
विज्ञापन

- डॉक्टरों का दावा अटैक आने से कुर्सी से गिरा था मरीज, आईसीयू में भर्ती है मरीज

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के नेत्र विभाग की ओटी में मोतियाबिंद के ऑपरेशन
दौरान मरीज कुर्सी से फर्श पर मुंह के बल गिर गया। इससे मरीज की आंख सूज गई
और माथा चेहरा नीला पड़ गया। आनन फानन में स्टाफ ने मरीज को आईसीयू में
शिफ्ट कराया है। परिजनों का कहना है घटना के बाद अस्पताल मामले को दबाए
रखा। अस्पताल प्रशासन ने जबरन कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिया है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है ऑपरेशन के दौरान मरीज को दिल का दौरा पड़ गया
था। इससे वह कुर्सी से नीचे गिर गया था।
कश्मीरी मोहल्ला के मैदान एलएच खां निवासी बादशाह हुसैन (55) जरदोजी कारीगर
हैं। मंगलवार सुबह उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होना था। वह सोमवार रात से
नेत्र रोग विभाग में भर्ती रहे। दामाद बहादुर शाह ने बताया कि मंगलवार सुबह
ससुर को वार्ड में बेड पर तीन बोतल दवा चढ़ाई गई। वह सामान्य रूप से चल फिर
रहे थे। सुबह स्टाफ उन्हें लेकर ओटी में गया। वहां डॉक्टर और स्टाफ ने
बहादुर को बाहर कर दिया, जबकि बादशाह को ओटी में कुर्सी पर बिठा दिया।
दामाद बहादुर का आरोप है कि कुछ ही मिनट बाद अंदर से धड़ाम से आवाज आई।
उन्होंने नर्स को भागते देखा तो पूछा कि क्या हुआ, लेकिन नर्स ने कुछ नहीं
बताया। उन्हें ओटी के अंदर भी नहीं जाने दिया गया। दस मिनट परिजनों को घटना
की जानकारी दी गई। डॉक्टर और स्टाफ ने गंभीर हालत में पहुंच चुके बादशाह को
चादर में उठाकर स्ट्रेचर से आईसीयू में पहुंचाया। बहादुर का आरोप है कि ओटी
में गलत दवा देने की वजह से ही ससुर की हालत बिगड़ी। निदेशक डॉ. कविता
आर्या का कहना है परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं। ऑपरेशन के दौरान मरीज को
अटैक पड़ गया था। मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें