डेंगू-चिकनगुनिया इस साल रहा काबू में
- स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस, सीएमओ ने जारी किया आंकड़े
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी में इस साल डेंगू-चिकनगुनिया के मामले बेहद कम आए हैं। इससे
स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस लिया है। सीएमओ का कहना है डेंगू और
चिकनगुनिया के मामले पिछले साल की तुलना में इस साल कम हैं। जन जागरुकता और
प्रभावी सर्विलांस, विभिन्न विभागों के समन्वय संभव हो सका है।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी एवं नगर मलेरिया
इकाई की टीम ने इस साल जनवरी से अब तक 18.36 लाख घरों का सर्वे किया। जांच
के दौरान 2,833 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इसके अलावा 3.62 लाख
कंटेनरों के सर्वे में 3,262 में लार्वा पाया गया। कुल 360 घरों को नोटिस
भी दिया गया। बताया कि साल 2024 में डेंगू के कुल 3,215 मामले सामने आए थे,
जिसमें जनवरी 2024 से अक्तूबर 2024 तक 1,817 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं,
इस साल जनवरी से अब तक कुल 568 डेंगू के मामले सामने आए हैं। वर्ष 2024 में
चिकनगुनिया के कुल 112 मामले थे, जिसमें जनवरी से अक्तूबर 2024 तक 95 मामले
थे, जबकि इस साल जनवरी से अब तक कुल 46 मामले आए हैं। यह पिछले साल की
तुलना में काफी कम हैं।
मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय
•- घर के आस-पास पानी जमा न होने दें।
•- पानी से भरे बर्तन व टंकियों को ढक कर रखें।
- हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोंछें।
- वाटर टैंक व कंटेनरों को ढककर रखें।
- अनावश्यक कंटेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दें।
- बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदलें।
स्वयं बचाव के उपाय