फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दस माह के बाद तय हुई आयुष डॉक्टरों के इंटरव्यू की डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
दस माह के बाद तय हुई आयुष डॉक्टरों के इंटरव्यू की डेट
विज्ञापन


- बीते साल दिसंबर माह में निकली थी भर्ती, 21 पद के सापेक्ष 2200 डॉक्टरों
ने किया था आवेदन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में आयुष डॉक्टरों के इंटरव्यू की डेट दस माह बाद फाइनल हो
गई। पांच दिन तक इंटव्यू प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इंटरव्यू संग मेरिट के
आधार पर डॉक्टरों का रिजल्ट जारी होगा। अफसरों का कहना है नवंबर माह तक
इंटरव्यू का रिजल्ट जारी करके डॉक्टरों को तैनाती दे दी जाएगी। सरकारी
अस्पतालों में आयुष यूनिट का संचालन हो रहा है। इन यूनिटों में आयुष के
डॉक्टर नहीं है। एनएचएम ने बीते साल दिसंबर में जिले में 21 आयुर्वेद
डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया था। पहली दफा इंटरव्यू में शामिल होने से
पहले डॉक्टरों को फार्म भरकर सीएमओ आफिस में जमा कराया गया था। 21 पद के
सापेक्ष में करीब 2200 डॉक्टराें ने फार्म भरकर जमा किया था। एक अनुमान के
मुताबिक, एक पद पर 105 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। कई माह बीतने बाद भी
इंटरव्यू की तारीख तय नहीं हो सकी थी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने चयन की
प्रक्रिया मेरिट के आधार पर कराने का फैसला लिया था। अफसरों के जरिये हाई
मेरिट वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार किया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने
बताया एक पद के सापेक्ष बीस गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 30 अक्टूबर
से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी। जो पांच कार्यदिवस तक चलेगी। जिसके बाद रिजल्ट जारी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें