फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिंब और कैलिपर्स पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंब और कैलिपर्स पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे
विज्ञापन


- नारायण सेवा संस्थान की ओर से 301 दिव्यांगों को लगाए गए 462 लिंब और कैलिपर्स

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। हादसों में अपने हाथ, पैर गंवा चुके लोग भी सामान्य जीवन व्यतीत कर
सकेंगे। इन दिव्यांगों को नारायण सेवा संस्थान की ओर से नि:शुल्क लिंब और
कैलिपर्स का वितरण किया गया। लिंब व कैलिपर्स पाकर दिव्यांगों के चेहरे
खिल उठे। रविवार को गोमती नगर के एक होटल में लगे नि:शुल्क नारायण लिंब
एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर का उद्घाटन सीएसआर विभाग के असिस्टेंट जनरल
मैनेजर आनंद कुमार पांडेय ने किया। विशिष्ट अतिथि वैश्य फेडरेशन के सुधीर
हलवासिया, सुषमा अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रजनीश कमल नाग, दुर्गा प्रसाद
श्रीवास्तव, जितेंद्र व राजरानी अरोड़ा, शंकर शरण, राजेंद्र बडोला शामिल रहे।
नारायण सेवा संस्थान, मेक अ चेंज फाउंडेशन यूके और श्री स्वामीनारायण मंदिर
विल्सडेन (यूके) की ओर से लगा। आनंद कुमार ने कहा कि यह केवल एक चिकित्सा
सेवा नहीं, बल्कि मानवता का सच्चा संदेश देने वाला प्रेरक क्षण है। किसी
परिवार का एक सदस्य जब फिर से अपने पैरों पर खड़ा होता है तो हर कोई नए
उत्साह से जीने लगता है। संस्थान के ट्रस्टी निदेशक देवेंद्र चौबीसा और हरि
प्रसाद लड्ढा ने बताया कि 13 जुलाई को आयोजित माप शिविर में 400 से अधिक
दिव्यांगजन पंजीकृत हुए थे। संस्थान की 40 सदस्यीय टीम ने जर्मन तकनीक से
निर्मित नारायण लिंब का फिटमेंट किया। शिविर में 301 लाभार्थियों में उप्र.
से हर आयु वर्ग के महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया। शिविर में 146 दिव्यांगजन
को 164 कृत्रिम अंग और 155 लाभार्थियों को 298 कैलिपर्स प्रदान किए गए। ये
वे दिव्यांगजन थे, जो कुछ वर्ष पहले हादसों की वजह से दिव्यांग हो गए थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें