फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एफएसडीए ने पांच दवा दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएसडीए ने पांच दवा दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन


- टीम ने दस कफ सिरप के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे, लोहिया-पीजीआई के पास
दवा दुकानों पर पड़ा छापा


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को पांच मेडिकल स्टोर
में छापा मारा। लोहिया संस्थान के मेडिकल स्टोर का भी जायजा लिया। कहीं भी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद नहीं हुआ है। दूसरी कंपनियों के कफ सिरप जांच में
मिले। इनकी गुणवत्ता जांच के लिए नमूने एकत्र करके जांच के लिए भेजे गए हैं।
लखनऊ में मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल की कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से
राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई बच्चों की मौत हो गई है। इसे लेकर
जिलाधिकारी और एफएसडीए के सहायक आयुक्त ने गंभीरता से लिया। सहायक आयुक्त
ब्रजेश कुमार ने ड्रग इस्पेक्टर संदेश मौर्या और विवेक कुमार के नेतृत्व
में टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं। सोमवार काे टीम ने गोमतीनगर स्थित
लोहिया संस्थान के पास तीन मेडिकल स्टोर में छापा मारा। इससे वहां हड़कंप
मच गया। कई मेडिकल स्टोर ताला लगाकर भाग गए। टीमों ने लोहिया संस्थान के
मेडिकल स्टोर की जांच की। मेडिकल स्टोर व लोहिया के एचआरएफ स्टोर में
कोल्ड्रिफ कफ सिरप नहीं मिला। इसके बाद पीजीआई के आस-पास दो मेडिकल स्टोर
में छापेमारी की गई। सहायक आयुक्त ने बताया कि किसी भी मेडिकल स्टोर में
प्रतिबंधित कफ सिरप नहीं मिला है। मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल के दूसरे
कफ सिरप मिले हैं। इसकी जांच के लिए 10 नमूने एकत्र किए गए हैं। एफएसडीए के
सहायक आयुक्त ब्रजेश ने बताया मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल की कोल्ड्रिफ
कफ सिरप पर रोक लगा दी गई है। छापे के दौरान मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल
के अन्य कफ सिरप जरूर मिले हैं। कफ सिरप के 10 नमूने लिए गए हैं। जांच के
लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। लोहिया संस्थान के मेडिकल स्टोर में
भी छापेमारी की गई। यहां भी प्रतिबंधित कंपनी का कफ सिरप नहीं मिला है।

इन मेडिकल स्टोर में छापेमारी
लोहिया संस्थान के निकट
-मेसर्स अवध फार्मेसी
-मेसर्स पूर्वांचल मेडिकल्स
-मेसर्स मोहन मेडिकल्स
पीजीआई के निकट
-मेसर्स ओम मेडिकल्स
-मेसर्स बीर मेडिकल स्टोर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें