नॉरकोटिक्स दवाओं की अवैध ब्रिकी मामले में दो लाइसेंस निरस्त
- एफएसडीए की टीम ने बीते माह छापा मारकर बरामद किया था दवाएं, एफएसडीए के
सहायक मंडल आयुक्त के निर्देश पर लाइसेंस निरस्त
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नारकोटिक्स दवाओं के अवैध कारोबार के आरोप में दो थोक दवा स्टोर के
लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन)की
छापेमारी के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने दोनों मेडिकल
स्टोर में नारकोटिक्स दवा की खरीद और विक्रय संबंधी दस्तावेजों की जांच की।
जिसमें बड़ी तादाद में गड़बड़ी मिली थी।
अमीनाबाद के नया गांव स्थित मेडिसिन मार्केट में न्यू मंगलम एजेंसी थोक दवा
की आपूर्ति करती थी। कोमल शुक्ला एजेंसी की प्रोपराइटर हैं। एफएसडीए के
सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि सीबीएन ने न्यू मंगलम में छापेमारी
की थी। इसमें नॉरकोटिक्स दवाओं के विक्रय संबंधी रिकार्ड नहीं मिले थे।
इसके बाद फर्म का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इसी तरह राजाजीपुरम के
मेसर्स श्याम एजेंसी के प्रोपराइटर आशीष कुमार त्रिपाठी हैं। यहां भी
सीबीएन ने छापेमारी की। उसके बाद जांच कराई गई। अवैध तरीके से नारकोटिक्स
दवाओं की बड़े पैमाने पर बेच खरीद-फरोख्त मिली थी। जिसके बाद लाइसेंस को
निरस्त कर दिया गया है।