जानकीपुरम में डायरिया के दो नए मरीज भर्ती
- सेक्टर 7 में लगे शिविर में एक भी नया रोगी नहीं मिला, अफसरों ने ली राहत की सांस
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके के अलग-अलग सेक्टर के दो मरीज अस्पताल में भर्ती हुए
हैं। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे बड़े अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं राहत की बात यह है कि सेक्टर 7 में कोई नया मरीज डायरिया का नहीं आया।
अफसरों का कहना है इलाके में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं।
जानकीपुरम सेक्टर 7 में डायरिया से एक मरीज की जान जा चुकी है। जबकि 100 से
अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। सेक्टर-7 में लगे शिविर में नौ मरीज
इलाज के लिए आए। इसमें डायरिया का कोई नया मरीज नहीं मिला। वहीं जानकीपुरम सेक्टर 6 की रहने वाली सीमा 48 जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में परिजनों ने
भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने महिला को बलरामपुर अस्पताल रेफर किया है। वही सेक्टर 3 का रहने वाला आदिल 20 जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। टीमों जरिये 74 घरों का सर्वे किया गया। जहां कोई भी नया रोगी नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है सेक्टर 7 में हालात पूरी तरह से काबू में हैं।