लखनऊ। फर्जी बिल वसूली की शिकायतों को देखते हुए जलकल विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना टैक्स ऑफिस आकर या जलकल विभाग की साइट जेकेएलएमसी डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन जमा करें। सचिव जलकल शशि गुप्ता ने कहा कि यदि किसी को बिल सही कराना है तो वह संबंधित जोनल कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे के बीच जा सकता है।