लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन वृतांत पर आधारित किताब ''''चुनौतियां मुझे पसंद है'''' का विमोचन एक मई को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। एकेटीयू में सुबह 11 बजे से होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए एक मई को स्टूडेंट सेल बंद रहेगी। छात्र डिग्री, मार्क्सशीट, ट्रांसक्रिप्ट आदि से संबंधित आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे।