फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिता ने मां को मारा तमाचा, दो साल की बेटी को लगा और हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में शुक्रवार की सुबह पत्नी गीता की पिटाई के दौरान मनोज गौतम का एक तमाचा उसकी दो साल की बेटी राधिका के सीने पर पड़ गया। अस्पताल ले जाते वक्त बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। खबर पाकर पहुंचे महिला के मायके वालों ने आरोपी की पिटाई कर बंथरा पुलिस के हवाले कर दिया। पीएम रिपोर्ट में फेफड़ों में संक्रमण के चलते बच्ची की मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन




बंथरा के माती गांव निवासी मनोज गौतम की बेटी राधिका (2) करीब एक सप्ताह से बीमार चल रही थी। राधिका की मां गीता का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात बेटी की तबीयत अधिक खराब थी। दवा के पैसे मांगने पर पति से विवाद होने लगा। इससे चिढ़कर मनोज उसकी पिटाई करने लगा। इस दौरान मनोज का एक तमाचा राधिका के सीने पर पड़ गया। चोट के चलते बीमार बच्ची का सीना काला पड़ गया। सुबह करीब सात बजे दंपती बेटी को लोकबंधु अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें