लखनऊ। फ्लाइट में यात्रियों का सफर बेहतर बनाने के लिए अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने एवियो एप लॉन्च किया है। यह वास्तविक समय का डेटा, यात्री सुरक्षा जांच, प्रतीक्षा समय, गेट परिवर्तन आदि से संबंधित जानकारी देने में मदद करेगा। सीआईएसएफ कर्मचारियों को भी यह एप इंस्टॉल किए स्मार्टफोन दिए जाएँगे। कंपनी के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, यह एप समय के साथ हमारी सुविधाओं का ध्यान रखेगा। हवाई अड्डों के डिजिटलीकरण से यात्रियों की यात्रा भी सहज होगी।