फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकतरफा प्यार में डाला दौड़ा खड़ी कार को मारी टक्कर, आठ घायल, दंपती गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। रहीमाबाद में सोमवार रात सिरफिरा डाला चालक क्रॉसिंग पर खड़ी कार में जोरदार टक्कर मारते हुए चला गया। कार के आगे बाइक पर मौजूद दंपती व उनकी दो बेटियों के अलावा एक सिपाही काफी दूर तक घिसटते चले गए। कार व डाला रेलवे बैरियर तोड़ते हुए सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराए। भाग रहे डाला चालक को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा और पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल दंपती की हालत गंभीर है।

रहीमाबाद के अटेर गांव का विनय कुमार द्विवेदी डाला चलाता है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह इलाके में डाला लेकर घूम रहा था। तभी उसने एक कार का पीछा करना शुरू किया। जुराबगंज क्रॉसिंग बंद होने से कार वहां रुक गई। ये देख विनय ने डाले की रफ्तार और बढ़ाई सीधे जाकर कार में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन




इसके बाद भी एक्सीलेटर दबाए रहा। इससे कार आगे बढ़ती गई और जो आया उसको टक्कर लगती गई। आखिर में कार क्रॉसिंग बैरियर तोड़ते हुए पार हो गई और खंभे से टकरा गई। कार के रुकते ही विनय वहां से भागने लगा। लोगों से उसको पकड़ा और जमकर पीट दिया। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

घिसटते चले गए दंपती और उनकी बेटियां

कार के आगे रहीमाबाद निवासी दिनेश सिंह बाइक पर पत्नी रूपरानी, बेटियां प्रिंसी (10) व स्तुति (10 माह) के साथ खड़े थे। कार की टक्कर लगी तो बाइक समेत सभी लोग गिर गए। कार के आगे फंसकर घिसटते रहे। उसके आगे रहीमाबाद थाने में तैनात सिपाही शिवम भी था। वह भी चपेट में आ गया। उसके पैर में चोट लगी जबकि दिनेश व रूपरानी के सिर समेत पूरे शरीर में गंभीर चोट आई। दोनाें को ट्राॅमा रेफर किया गया। हालत नाजुक है। दोनों बेटियां भी चोटिल हुई हैं। कार सवार दंपती समेत तीन लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।



इसलिए घटना को दिया अंजाम, जान से मारने का था इरादा

आरोपी एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती की शादी होने की वजह से वह उससे खुन्नस रखने लगा था। सोमवार को जब उसने कार में युवती को पति व भाई के साथ देखा तो वह सनक गया। पीछा करने लगा। जब कार रुकी तो हत्या करने के इरादे से उसमें टक्कर मारी।
विज्ञापन




युवती के पति को फंसाने के लिए खुद को मार चुका है गोली

आरोपी विनय ने एक नवंबर 2023 को पुलिस को सूचना दी थी कि उसको गोली मारी गई है। गोली हाथ में लगी थी। आरोप उसने युवती के पति और उसके साथी पर लगाया था। केस भी दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि युवती के पति को फंसाने के लिए उसने साजिश रची थी। अपने हाथ में खुद ही गोली मारी थी। मामला खुलने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें