फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 97 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, नाले-नालियां और फुटपाथ भी बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। शहर में करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, फुटपाथ और नाले-नालियों के निर्माण कराए जाएंगे। इसको लेकर सूची मंजूर हो गई है। इसमें कुल 237 कार्यों को शामिल किया गया है। इन कामों का 50 से ज्यादा वार्डों को फायदा मिलेगा।

शासन ने 15वें वित्त मद से नगर निगम को विकास कार्यों के लिए करीब 280 करोड़ रुपये का बजट दिया है। इसमें जल निकासी, कचरा प्रबंधन और वायु गुणवत्ता सुधार के कार्य कराए जाने हैं। पहले 168 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों की सूची मंजूर हुई और उनके काम भी करा लिए गए हैं। पर, सड़कों की सूची तय नहीं हो पा रही थी। बचे 112 करोड़ के बजट से अधिक काम होने के चलते 15वें वित्त की कमेटी को सूची फाइनल करने में तीन महीने लग गए। अब सूची फाइनल हुई है। इसमें 96 करोड़ 81 लाख 90 हजार रुपये की लागत से होने वाले 237 कामों को मंजूरी दी गई है। शेष बचे बजट से आगे काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन




काम शुरू होने में कम से कम 20 दिन लगेंगे

सूची फाइनल होने के बाद अब नगर निगम प्रशासन टेंडर जारी करेगा। टेंडर जारी होने से लेकर उसके मंजूर होने तक कम से कम 15 दिन का समय लगता है। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाता है। ऐसे में जिन कामों को मंजूरी मिली है, उनको शुरू होने में कम से कम 20 दिन लग जाएंगे।

-

शामिल हैं ये प्रमुख काम



-1.50 करोड़ रुपये की लागत से जानकीपुरम तृतीय वार्ड के सेक्टर-6 में जीपी काॅन्वेंट स्कूल से द्रोणाचार्य स्कूल तक व शर्मा जनरल स्टोर से साठ फिटा रोड तक, सड़क, नाली व फुटपाथ के काम।
विज्ञापन




-1.40 करोड़ से जानकीपुरम प्रथम वार्ड में लोधी चौराहा से शुक्ला चौराहा तक सडक़, नाली व फुटपाथ के काम।



-1.30 करोड़ रुपये की लागत से विवेकानंदपुरी वार्ड, महानगर सेक्टर-बी में पेट्रोल पंप से हार्नर स्कूल होते हुए मंदिर तक पेवर सड़क का निर्माण।



-1.30 करोड़ रुपये की लागत से भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में संगम चौराहा से गोयल चौराहा तक सड़क, फुटपाथ और नाली के निर्माण कार्य।



-एक करोड़ रुपये की लागत से राजाजीपुरम वार्ड में ए-ब्लाॅक चौराहा से पायनियर स्कूल तक सड़क, फुटपाथ और नाली के काम।



-एक करोड़ रुपये की लागत से महाकवि जयशंकर प्रसाद वार्ड के (अलीगंज सेक्टर-सी) अल्कापुरी कॉलोनी में नेहरू वाल वाटिका के पीछे मेन रोड व उससे जुड़ी रोड का निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें