फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर के मरीजों को डिप्रेशन से बचाएगी साइको आंकोलॉजी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में अब कैंसर से पीड़ित मरीजों व उनके तीमारदारों को डिप्रेशन से बचाने के लिए कवायद शुरू की गई है। अब हर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को यहां साइको आंकोलॉजी ओपीडी होगी। शुक्रवार से यह ओपीडी शुरू भी हो गई। यूपी का पहला सरकारी संस्थान है, जहां पर यह व्यवस्था शुरू हुई है।
विज्ञापन


कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि कैंसर से पीड़ित मरीज व उनके तीमारदार मानसिक रूप से बहुत परेशान होते हैं। वे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में कैंसर मरीज का मानसिक बीमारियों का इलाज बेहद जरूरी होता है। कई दफा देखा गया है मरीज बीमारी से तंग आकर जान दे देते हैं। यह ओपीडी मरीज व तीमारदार को डिप्रेशन से बचाने में मददगार होगी। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक व मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. देवाशीष शुक्ला ने शुक्रवार से ओपीडी में मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। इस ओपीडी में परामर्श व काउंसिलिंग की सुविधा भी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को कमरा नंबर 110 में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ओपीडी में मरीज देखे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें