फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे ने दी हरी झंडी, जलालपुर फाटक पर आरओबी बनने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजाजीपुरम पारा रोड स्थित जलालपुर फाटक के पास डबल लेन आरओबी बनाने के लिए रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। इससे निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस आरओबी के बनने से तीन लाख की आबादी को राहत मिलेगी।



उत्तर रेलवे ने सप्लीमेंट्री अंब्रेला योजना के तहत सोमवार को ओवरब्रिज मंजूरी मिल गई है। 859.16 मीटर लंबे ओवरब्रिज को बनाने पर 175.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ओवरब्रिज का निर्माण रेल मंत्रालय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन की 50-50 प्रतिशत की सहभागिता से होगा। राज्य सरकार अगस्त में ही अपना हिस्सा देने की सहमति दे चुकी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी व कार्यालय प्रभारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि राजाजीपुरम से पारा आने-जाने वालों को इससे बहुत सहूलियत होगी। तीन लाख आबादी को जाम में नहीं फंसना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद व्यस्त रहता है ये रूट



लखनऊ-मुरादाबाद रूट व आलमनगर-उतरेठिया रूट की ट्रेनें क्रॉसिंग से होकर गुजरती हैं। काफी ट्रेनों के आवागमन कारण क्रॉसिंग ज्यादातर समय बंद ही रहती है। इसके बन जाने से स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें