फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway : 12 से 15 सितंबर तक कैंसिल रहेंगी पांच ट्रेनें, कई बदले रूट से चलेंगी

Sun, 10 Sep 2023 09:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

12 से 15 सितंबर तक के लिए पांच ट्रेनों को कैंसिल किया गया है और कई के रूट बदले गए हैं। वहीं, कई ट्रेनें रोककर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेलवे के बगहा-वाल्मीकि नगर खंड में दोहरीकरण कार्य के चलते अमरनाथ एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें 12 सितंबर से अलग-अलग तारीखों में कैंसिल रहेंगी। कई बदले रूट से चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दरभंगा से चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 12 से 15 तक, अमृतसर से चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 12 से 15 तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


इसी तरह आनंदविहार टर्मिनस से चलने वाली 15530 आनंद विहार टर्मिनस सहरसा एक्सप्रेस 14 को, गुवाहाटी से चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 13 को व जम्मूतवी से चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 15 सितंबर को कैंसिल रहेगी।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव से खास बातचीत; उपचुनाव के नतीजे से लेकर 'INDIA' की रणनीति तक, जानें क्या-क्या बोले
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: हार के बाद दारा सिंह चौहान ने तोड़ी चुप्पी, कहा जल्द ही मीडिया के सामने रखेंगे अपनी पूरी बात
विज्ञापन


ये ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
13 से 15 सितंबर तक 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 12558 आनंदविहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 14 को चलने वाली 15274 आनंदविहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, 11 से 13 तक चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस, 13 से 15 सितंबर तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 13 को चलने वाली 12212 आनंदविहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15 को चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर आनंदविहार टर्मिनस-एक्सप्रेस, 14 को 15705 कटिहार-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15 सितंबर को चलने वाली 15706 नई दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस बदले रूट से चलाई जाएंगी।

रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने आगे बताया कि बापूधाम मोतिहारी से 12 सितंबर को चलने वाली 14009 बापूधाम-मोतिहारी आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस बेतिया-भैरोगंज के मध्य 90 मिनट, तो दरभंगा से 16 सितंबर को चलने वाली 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस सगौली-भैरोगंज के मध्य दो घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें