फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : गोमतीनगर की महिला ने खरीदी डायमंड वाली 2.5 लाख की राखी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। राजधानी में बुधवार को भी राखी की खरीदारी जारी रही। गोमतीनगर निवासी एक महिला ने अपने भाई के लिए हीरा जड़ी राखी खरीदी, जिसकी कीमत 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। सराफा कारोबारी अमृत जैन ने बताया कि इस राखी को विशेष ऑर्डर पर तैयार किया गया। वहीं, सराफा कारोबारी व ज्वैलरी डिजाइनर श्रुति केसरवानी कहती हैं, जो बहनें अपने भाई को उपहार देना चाहती हैं, उनके लिए हीरा जड़ी राखी अच्छा विकल्प है। इनकी कीमत 10 हजार रुपये से शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


7.46 तक सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त...



बृहस्पतिवार को सुबह 07.46 बजे तक राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। हालांकि, ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि बृहस्पतिवार को उदयातिथि होने की वजह से दिन भर राखी बांधी जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें