फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : रोडवेज व सिटी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षाबंधन पर गुरुवार रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज व सिटी बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। लखनऊ के 22 रूटों पर सीएनजी व ई बसों में उनको किराया नहीं देना पड़ेगा। बस परिचालक उन्हें जीरो कीमत का टिकट प्रदान करेंगे। सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं परिवहन निगम के कंट्रोल रूम पर फोन कर समस्याएं दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन



हेल्पलाइन नंबर जारी



रोडवेज बसें कहां से मिलेंगी, उनकी टाइमिंग व अन्य सवालों के जवाब महिलाएं हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने लखनऊ परिक्षेत्र के बस अड्डों के पूछताछ नंबर जारी किए हैं। इनमें क्षेत्रीय कंट्रोल रूम का नंबर 8726005808, चारबाग का 8726005892, कैसरबाग का 8726005893, आलमबाग का 8726005891, अवध बस स्टेशन का 0522-3510951 नंबर जारी किया गया है।

12 रूटों पर 347 अतिरिक्त बसें शुरू

रक्षाबंधन के अवसर पर परिवहन निगम ने 347 अतिरिक्त बस सेवाएं भी शुरू की हैं। यह बसें 12 प्रमुख रूटों पर यात्रियों की डिमांड के अनुरूप चलाई जाएंगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक बस अड्डे पर कर्मचारियों की ड्यूटी अतिरिक्त रूप से लगाई गई है। इससे यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें