फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदुरै हादसा: आग का शोर सुनते ही नंगे पांव बदहवास से भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। मदुरै ट्रेन हादसे में सकुशल बचे यात्री भी रविवार को लखनऊ पहुंचे। गोमतीनगर विस्तार निवासी सीता सिंह रविवार दोपहर की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचीं। उन्हें एयरपोर्ट पर लेने के लिए दोनों बेटे मोहित और रोहित व बहुएं नेहा और एकता पहुंची थीं। उनके चेहरे पर भय दिख रहा था, पर सुकून मिला जब सामने बेटे और बहुओं को देखा। बेटे मोहित बोले- मोहल्ले के कई लोग तीर्थयात्रा पर जा चुके थे, इस बार मम्मी ने फैसला किया जाने का। सीता सिंह ने बताया कि वे चार बजे सुबह उठ जाती हैं, उस दिन भी उठ गई थीं। तभी आग-आग आ शोर मचा। चप्पल वहीं छोड़ी और सामने हैंडबैग दिखा तो बदहवास सी उसे लेकर निकल पड़ीं। हालांकि इस बीच दरवाजा खोलने में समय लग रहा था। निश्चित तौर पर मौत को बहुत करीब से देखा हमने।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें