फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 92 करोड़ से ऐशबाग, उतरेटिया, बादशाहनगर स्टेशन बनेंगे विश्वस्तरीय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। लखनऊ के तीन रेलवे स्टेशन 92 करोड़ रुपये से विश्वस्तरीय बनाए जाएंगे। उतरेटिया स्टेशन के विकास पर सबसे ज्यादा 36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हाईटेक व बेहतरीन यात्री सुविधाओं के लिए बादशाहनगर स्टेशन पर 32 करोड़, तो ऐशबाग स्टेशन पर 24 करोड़ खर्च होंगे। ये स्टेशन अगले साल 31 मार्च तक बदलाव की गवाही देते हुए दिखाई पड़ने लगेंगे। तय किए गए लक्ष्य के मुताबिक इनके सभी काम 31 दिसंबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ''अमृत भारत स्टेशन योजना'' के तहत तीनों स्टेशनों सहित देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया। इसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चार स्टेशनों का शिलान्यास हुआ, जिसमें लखनऊ में ऐशबाग, बादशाहनगर के अलावा बस्ती और सीतापुर शामिल है। वहीं, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 15 स्टेशनों में उतरेटिया जंक्शन को शामिल किया गया है। इस दौरान बादशाहनगर स्टेशन और ऐशबाग जंक्शन पर समारोह आयोजित किया गया। बादशाहनगर स्टेशन पर इस दरम्यान राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहे। वहीं, ऐशबाग स्टेशन पर आयोजित समारोह में एमएलसी मुकेश शर्मा, मोहसिन रजा व डीआरएम आदित्य कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन




उतरेटियाः 36 करोड़ से बदलेगी सूरत



उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि उतरेटिया के विकास पर 36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम आदि विकसित किए जाएंगे। इसे वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

बादशाहनगरः 32 करोड़ से नए कलेवर में दिखेगा स्टेशन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार ने बताया कि बादशाहनगर स्टेशन का विकास 32 करोड़ रुपये से होगा। इसमें प्रवेश व निकास और बाउंड्रीवाॅल बनाई जाएगी। सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफाॅर्म पर इंटरलॉकिंग के कामों के साथ ही शेड बनाए जाएंगे। शौचालय, एसी यात्री वेटिंग हाॅल, फसाड लाइटिंग की भी व्यवस्था होगी। 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनेगा। तीन लिफ्ट, दो एस्केलेटर सहित कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, ट्रेन इंफाॅरमेशन डिस्प्ले बोर्ड और डिजिटल घड़ियां लगाई जाएंगी।



ऐशबागः 24 करोड़ से यात्री सुविधाओं का होगा विकास



ऐशबाग रेलवे स्टेशन का विकास काफी हद तक आमान परिवर्तन के दौरान किया जा चुका है। यहां अब स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने व ट्रेन संचालन को अत्याधुनिक बनाने के लिए 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शौचालयों के साथ ही अत्याधुनिक यात्री वेटिंग हाॅल बनाया जाएगा। एस्केलेटर, डिजिटल घड़ियां, सफेद लाइटें और माॅडर्न फर्नीचर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये सात स्टेशन पहले से ही संवारे जा रहे

एक ओर अमृत रेलवे स्टेशनों की नींव रखी जा रही है, तो दूसरी ओर राजधानी के लगभग सभी स्टेशन जल्द ही अत्याधुनिक हो जाएंगे। चारबाग व गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने का काम तेजी से चल रहा है। यहां मॉल, लाउंज, एस्केलेटर, लिफ्ट सहित तमाम सुविधाएं मिलेंगी। आलमनगर रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा चुका है। मानकनगर स्टेशन का भी विकास हो रहा है।ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन को पार्सल हब के रूप में तैयार किया जा रहा है। वहीं मल्हौर स्टेशन पर विकास कार्य 90 फीसदी तक पूरे हो चुके हैं। डालीगंज स्टेशन को लेकर भी यात्री सुविधाओं का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें