फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काकोरी स्मारक से शुरू होगा ''मेरी माटी मेरा देश'' अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राष्ट्रप्रेम को समर्पित ''मेरी माटी मेरा देश'' कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ में नौ अगस्त को काकोरी एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी शहीद स्मारक से होगी। इसके बाद 15 अगस्त तक पूरे जिले में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन




शुक्रवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आयोजन की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को काकोरी शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में पंच-प्रण शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा शहीदों के परिजनों का सम्मान, अभिलेखागार प्रदर्शनी व पौधारोपण भी कराया जाना है। इस अभियान में भी हर घर तिरंगा की तरह शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सभी को जोड़ा जाना है। नौ अगस्त को सुबह अमृत सरोवर, पंचायत भवन, विद्यालय, शहीद स्थल, अमृत वाटिका, सामुदायिक केंद्र में से किसी एक जगह पर बैठक ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी व स्थानीय लोग करेंगे। आयोजन के समय सभी ग्राम पंचायत में स्मारक पट्टिका लगाई जाएंगी। यह पट्टिका अमृत सरोवर, जलाशय व अन्य जलस्रोतों के पास लगाई जा सकती है। 15 अगस्त को कार्यक्रम कर यहां तिरंगा फहराने के साथ पंच-प्रण शपथ दिलाई जाएगी। वसुधा वंदन के तहत सभी ग्राम पंचायतों में एक जगह 75 पौधे रोपकर अमृत वाटिका विकसित की जाएगी। वीरों का वंदन कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाना है। 16 से 20 अगस्त के बीच मृत्तिका-कलश को एकत्रित कर समारोह आयोजित किए जाने हैं। 23 से 24 अगस्त के बीच पूरे प्रदेश से ये कलश लखनऊ में इकट्ठा किए जाएंगे। यहां से इनको दिल्ली ले जाया जाना है। प्रदेश के सभी हिस्सों से एकत्रित की गई इस मिट्टी को देश के अलग-अलग जिलों से लाई मिट्टी संग मिलाकर अमृत वाटिका उद्यान कर्तव्य पथ पर बनाया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें