फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : छेड़छाड़, तेजाब फेंकने व अगवा करने की धमकी पर एलयू की छात्रा ने दर्ज कराया केस

Thu, 12 Jan 2023 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, इलाके में रहने वाली युवती लविवि में बीए की छात्रा है। पीड़िता के मुताबिक, फैजान उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह बात करने का दबाव बना रहा है। इनकार पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा से शोहदे फैजान ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि बात करने का दबाव बना रहा है। इनकार पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। यही नहीं, आरोपी युवक विश्वविद्यालय तक पहुंच गया और अगवा करने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, इलाके में रहने वाली युवती लविवि में बीए की छात्रा है। पीड़िता के मुताबिक, फैजान उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह बात करने का दबाव बना रहा है। इनकार पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। आजिज आक युवती ने बात की तो वह अभद्रता करने लगा। इस पर पीड़िता ने बात करना बंद कर दिया। 

आरोप है कि अक्सर फैजान विवि आता है और पढ़ाई बंद कर अगवा करने की धमकी देता है। मंगलवार को आरोपित ने युवती से छेड़छाड़ की। पीड़िता के परिजनों ने भी शोहदे को समझाया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद युवती ने हसनगंज थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें