फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लापरवाही के आरोप में कासगंज सीएमओ निलंबित, फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने पर डॉक्टर निलंबित

Thu, 06 Jul 2023 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आरोप हैं कि सीएमओ डॉ. अवध किशोर प्रसाद ने अपने पद और दायित्वों का ठीक से निर्वाहन नहीं किया। गंजडुण्डवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. गुलिस्ता अंजुम लगातार गैरहाजिर चल रही थीं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय अनियमित्ता और प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के क्रियांवयन में लापरवाही बरतने के आरोप में कासगंज सीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर की गई।

विज्ञापन


आरोप हैं कि सीएमओ डॉ. अवध किशोर प्रसाद ने अपने पद और दायित्वों का ठीक से निर्वाहन नहीं किया। गंजडुण्डवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. गुलिस्ता अंजुम लगातार गैरहाजिर चल रही थीं। इसके बावजूद उनकी अनुपस्थिति अवधि का वेतन भुगतान कर दिया गया, जोकि विभागीय क्षति है। आयुष्मान योजना की निरंतर समीक्षा करने में भी लापरवाही बरती गई। 

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चयन में लापरवाही बरती गई। नसबंदी कार्यक्रम का संचालन भी ठीक से नहीं किया गया। टीकाकरण जैसे कार्यक्रमों के संचालन में भी शिथिलता बरती गई। राष्ट्रीय कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा नहीं की गई। जिलाधिकारी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ डॉ. अवध किशोर को निलंबित करने का आदेश दिया। उनके आदेश पर सीएमओ को बुधवार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के आरोप में सहारनपुर जिला अस्पताल में तैनात इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. बलराम दत्त शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। आरोप हैं कि डॉक्टर ने झूठी घटना के आधार पर मेडिकल बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें