फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : इंडियन आइडल विजेता ऋषि ने कहा, मेरा ही नहीं अयोध्या का सपना भी हो गया पूरा

Tue, 04 Apr 2023 09:42 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अयोध्या और यूपी का सम्मान रख पाया हूं, ये मेरे लिए गर्व की बात है। जिस दिन से इस ट्रॉफी को देखा तो लगा कि मुझे अयोध्या के लिए लाना है, आज वो कर पाया हूं। अपनी ये खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। इंडियन आइडल विजेता अयोध्या निवासी ऋषि मंगलवार को अमर उजाला के मेहमान बने।
विज्ञापन
इंडियन आइडल विजेता ऋषि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या और यूपी का सम्मान रख पाया हूं, ये मेरे लिए गर्व की बात है। जिस दिन से इस ट्रॉफी को देखा तो लगा कि मुझे अयोध्या के लिए लाना है, आज वो कर पाया हूं। अपनी ये खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। इंडियन आइडल विजेता अयोध्या निवासी ऋषि मंगलवार को अमर उजाला के मेहमान बने। यहां मौजूद भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संगीत के विद्यार्थियों के साथ संवाद में उन्होंने अपने सुरों की यात्रा, अनुभव और आगे की कॅरिअर की योजना साझा की, सेल्फी ली और गाना भी सुनाया।

विज्ञापन



लोकेश पांडेय, दिव्यांशी मौर्या, शिवम मिश्रा, प्राजक्ता शर्मा के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अरिजित सिंह मेरे रोल मॉडल हैं। मैं शुरू से उन्हें फॉलो करता आया हूं। मेरा मानना है कि आप क्या करना चाहते हैं, यदि आपका लक्ष्य स्पष्ट है तो आप उसी को फॉलो करें, उसी के अनुसार अपने आपको ढालें। मैंने यही किया, अरिजित सिंह को देख-सुनकर खुद में निखार लाने की कोशिश की।

शास्त्रीय या हल्का संगीत...जो चुनना है चुन लें

इंडियन आइडल विजेता ऋषि - फोटो : amar ujala
मनीष कुमार, पवन कुमार, रोहित सिंह, आयुष गुप्ता, नेहा सिंह के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि माता-पिता जो कहते हैं, उसे नजरअंदाज न करें। आपके सपनों की अहमियत वे समझते हैं। शास्त्रीय या लाइट म्यूजिक में से कुछ चुनना है तो मैं लाइट म्यूजिक को चुनुंगा। शास्त्रीय संगीत का सम्मान करता हूं और यह संगीत की आधारशिला है, पर मेरी पसंद अलग है।
विज्ञापन

मेरे कॅरिअर का प्लान बी भी संगीत

सेल्फी लेते इंडियन आइडल विजेता ऋषि - फोटो : amar ujala
बबिता वर्मा, रीता शुक्ला, हर्ष भारती, ऋषभ श्रीवास्तव, रशिका लाल, प्रतीक्षा मिश्रा ने कॅरिअर के प्लान बी और रियलिटी शो के अनुभव पर सवाल किए। ऋषि ने कहा कि वहां का माहौल आपके संगीत को, व्यक्तित्व को निखार देता है। मेरे संगीत को एक पहचान, एक दिशा मिली है। जहां तक प्लान बी की बात है तो व्यावहारिक तौर पर ये सही है, पर मै संगीत को ही अंतिम विकल्प मानता हूं, चाहता हूं कि खुद के गाने गाऊं और ट्रेंडसेटर बन सकूं। मधु त्रिपाठी, आद्रिका तिवारी, मधुकर तिवारी से संवाद में विजेता ने कहा कि पर्सनालिटी, अपीयरेंस और परफारमेंस भी एक गायक के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें