फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : दिनदहाड़े मां-बेटे को बंधक बनाकर पीटा, जेवरात व नकदी लूटे, घर में तीन घंटे तक रहे बदमाश

Thu, 01 Dec 2022 10:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की फुटेज हाथ लगी है। जिसमें तीन बदमाश दिखे हैं। तीनों ने मास्क, मफलर, नीली जैकेट पहने थे। फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों के आने जाने के रास्ते का रूट चार्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन
घर में फैला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में ठाकुरगंज के निवाजगंज इलाके में बृहस्पतिवार को दिन दहाड़े मां-बेटे को बंधक बनाकर पीटा गया। घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर रखी नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट ले गये। वारदात को अंजाम देकर बदमाशों के भागने के एक घंटे बाद किसी तरह बाहर निकले बर्तन कारोबारी पड़ोसी की मदद से बहन व बहनोई को सूचना दी। बहनोई ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पड़ताल की। वहीं डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने साक्ष्य जुटाये। डीसीपी पश्चिम ने वारदात के खुलासे के लिए सात टीमों को लगाया है। वहीं आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


ठाकुरगंज के नेपियर कालोनी के पास निवाजगंज में दिव्यांग अश्वनी रस्तोगी परिवार सहित रहते हैं। परिवार में 74 साल की बुजुर्ग मां राजकुमारी हैं। उनकी पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है। अश्वनी की अमीनाबाद गड़बड़ झाला के पास बर्तन की दुकान है। राजकुमारी के मुताबिक साप्ताहिक बंदी होने के कारण बेटा अश्वनी भी घर पर ही था। सुबह करीब 11.30 बजे बेटा घर के पास स्थित मंदिर चला गया। वह घर में पूजा कर रही थी। बेटे के जाने के बाद वह पूजा छोड़कर दरवाजा बंद करने गई। इसी बीच 25 से 30 साल के तीन नकाबपोश बदमाश अंदर घुस गये। राजकुमारी के मुताबिक वह उनसे कुछ पूछताछ करती। बदमाशों ने उन पर असलहे के बट से हमला कर दिया। वहीं उनसे नकदी व जेवरात के बारे में पूछताछ शुरू कर दिया।

हाथ-पैर बांध मुंह पर लगाया टेप, पिछले कमरे में किया बंद
राजकुमारी ने बताया कि इसी बीच एक बदमाश ने उनके हाथ पैर बांध दिये। उनके मुंह पर टेप लगा दिया। फिर पिछले कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। 20 मिनट बाद उनका बेटा वापस आया। बर्तन कारोबारी अश्वनी के मुताबिक जैसे ही वह घर के अंदर प्रवेश किया। तो बदमाश उस पर हमला कर दिये। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। एक उसे पीटना शुरू कर दिया। अश्वनी ने कहा कि बदमाशों ने उसे कई घूसें मारे। मौका मिलते ही अश्वनी ने भी एक बदमाश की उंगली काट ली। जिससे खून निकलने लगा। इस पर बदमाश भड़क गये। उसके मुंह पर असलहे के बट से वार किया। फिर टेप लगाकर कमरे में बंद कर दिया।  
विज्ञापन


घर का हर कमरा खंगाला, नहीं मिली चाबी
मां-बेटे को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला। लेकिन चाबी नहीं मिली। इसके बाद आलमारी व बक्से के ताले तोड़ दिया। सारा सामान खंगाला। उसे दो बैग में भर लिया। एक घंटे तक हर कमरे में खंगालते रहे। अश्वनी व राजकुमारी ने बताया कि घर में कुछ भी नहीं छोड़ा। इसके बाद फिर दोनों की पिटाई शुरू कर दी। फिर बदमाश पहली मंजिल पर गये। वहां कुछ नहीं मिला तो वापस चले आये।

साथी कर रहे थे मोबाइल पर बात
मां-बेटे ने बताया कि वारदात के दौरान बदमाश अपने एक साथी से मोबाइल पर लगातार बातचीत कर रहे थे। उससे काफी देर तक बातचीत की। घर के अंदर की सारी बातें बताई। करीब तीन घंटे घर के अंदर रहे बदमाश जान से मारने की धमकी देकर बाहर निकल गये। जाते समय बाहर से दरवाजे का कुंडा लगा गये। अश्वनी के मुताबिक किसी तरह एक घंटे बाद हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोली। बेटे ने पड़ोसी रिटायर्ड बैंककर्मी जयशंकर प्रसाद की मदद से यहियागंज निवासी बहनोई अभिषेक  रस्तोगी को जानकारी दी। अभिषेक ने घर से निकलते ही पुलिस को सूचना दिया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को पास के टीवी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।  मौके पर पहुंच कर डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया।  जाया गया। खोजी कुत्ता घर से निकलते ही टीबी अस्पताल की तरफ गया। लेकिन तीनों बदमाश उल्टी दिशा से फरार हुए। सात टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई। चार टीमें सीसीटीवी  फुटेज खंगाल रही है।  

भैया आज दुकान खोलेंगे क्या?
अश्वनी ने बताया कि सुबह उठते ही एक कॉल आया। कॉल अश्वनी की मां ने उठाया, तो उसने कहा कि माता जी भैया आज दुकान खोलेंगे? इसपर मां ने बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी का हवाला देते हुए मना कर दिया। पुलिस के मुताबिक लूटे गए मोबाइल व सब्जी विक्रेता के नंबर को भी सर्विलांस पर लगा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के पहले बदमाशों ने कई दिनों तक घर व दुकान की रेकी की है। इतनी आसानी से घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने के तरीके से साफ है। वारदात में कोई न कोई करीबी शामिल है। वह घर के हर कोने से वाकिफ था। उसे यह भी मालूम था कि बंधक बनाने के बाद पिछले कमरे में रखा जाए। ताकि किसी को बाहर चीखपुकार न सुनाई दे।
 
सीसीटीवी में कैद हुए तीनों बदमाश
पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की फुटेज हाथ लगी है। जिसमें तीन बदमाश दिखे हैं। तीनों ने मास्क, मफलर, नीली जैकेट पहने थे। फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों के आने जाने के रास्ते का रूट चार्ट तैयार कर रही है। वहीं वारदात के समय मौके पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें