फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : 17 जिलों में 33 से 75 फीसदी तक फसलें हुईं खराब, एपीसी ने किया डाटा का सत्यापन

Fri, 16 Sep 2022 01:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सरकार ने कम बरसात से प्रभावित जिलों में फसल खराब होने का सर्वे कराया था। इसमें सामने आया है कि चंदौली, गाजीपुर, महाराजगंज, देवरिया, मिर्जापुर, भदोही, बलिया, मऊ सहित 17 जिलों में कम बारिश के कारण 33 से 75 फीसदी तक फसलें खराब हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में कम बारिश के कारण 33 से 75 फीसदी तक फसलें खराब हुई हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को इन 17 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर डाटा का सत्यापन कर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार ने कम बरसात से प्रभावित जिलों में फसल खराब होने का सर्वे कराया था। इसमें सामने आया है कि चंदौली, गाजीपुर, महाराजगंज, देवरिया, मिर्जापुर, भदोही, बलिया, मऊ सहित 17 जिलों में कम बारिश के कारण 33 से 75 फीसदी तक फसलें खराब हुई हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सामने आया है कि ऐसी भी तहसीलें हैं, जहां न सिंचाई के साधन है और न ही बारिश हुई है। एपीसी ने ऐसी तहसीलों में खरीफ के साथ रबी की फसलों को हुए नुकसान का भी आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारियों ने मांगा समय
राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सभी जिलों से रिपोर्ट पूरी नहीं मिली है। प्रदेश में हो रही बरसात के मद्देनजर कुछ जिलाधिकारियों ने सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें