फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : ब्लू फॉक्स कैफे में हुक्का बार, चार गिरफ्तार, पुलिस ने मीना मार्केट इलाके में की कार्रवाई

Tue, 17 Jan 2023 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चार हुक्के, चार हुक्का पाइप, दो चिलम व तीन हुक्का प्लेट और फ्लेवर बरामद हुआ। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
हुक्का बार - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में इंदिरानगर के मीना मार्केट इलाके में ब्लू फॉक्स कैफे रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस टीम ने सोमवार देर रात को छापा मारकर मौके से चार संचालकों को गिरफ्तार किया। इस दौरान चार हुक्के, चार हुक्का पाइप, दो चिलम व तीन हुक्का प्लेट और फ्लेवर बरामद हुआ। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मीना मार्केट के पास एक भवन की तीसरी मंजिल पर ब्लू फॉक्स कैफे रेस्टोरेंट चलता है। रेटोरेंट का संचालन हजरतगंज के वजीरहसन रोड निवासी कृष्णा राजभर, निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी निवासी प्रथम अरोड़ा, चौगवां इटौंजा के अंशु रावत और कैंट निवासी शुभम सिंह करते हैं। रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलने की सूचना पर दरोगा दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने सोमवार देर रात को छापा मारा तो मौके 6-7 लोग मौजूद थे। पुलिस टीम ने मौके से हुक्का बार से जुड़े सामान बरामद करते हुए चारों संचालकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें