फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने में फंसे नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी रवींद्र सिंह

Sun, 12 Feb 2023 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के ओएसडी के खिलाफ मुकदमे की विवेचना में विजिलेंस को प्रमाण मिले कि उन्होंने जांच अवधि में अपनी आय के समस्त स्रोतों से 94.49 लाख रुपये की आय अर्जित की। इस अवधि में इनके द्वारा चल-अचल सम्पत्तियों को अर्जित करने और भरण-पोषण पर 2.44 करोड़ रुपये व्यय किया गया।
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी रवींद्र सिंह यादव के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) के मेरठ सेक्टर ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया है। विजिलेंस ने उनकेखिलाफ ये दूसरा मुकदमा दर्ज किया है। पिछले वर्ष नवंबर माह में तमाम वित्तीय अनियमितताएं करने के आरोप में विजिलेंस ने रवींद्र सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसकी विवेचना में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने केपुख्ता प्रमाण मिलने पर विजिलेंस ने एक और केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


दरअसल, शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने रवींद्र सिंह यादव के 24 वर्ष के कार्यकाल की जांच की थी। वर्तमान में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के ओएसडी के खिलाफ मुकदमे की विवेचना में विजिलेंस को प्रमाण मिले कि उन्होंने जांच अवधि में अपनी आय के समस्त स्रोतों से 94.49 लाख रुपये की आय अर्जित की। इस अवधि में इनके द्वारा चल-अचल सम्पत्तियों को अर्जित करने और भरण-पोषण पर 2.44 करोड़ रुपये व्यय किया गया। इस तरह उन्होंने अपनी आय से 1.49 करोड़ रुपये (158 फीसद) अधिक व्यय किया। इस बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद विजिलेंस के मेरठ सेक्टर ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एफआईआर दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें