फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पहले धर्म परिवर्तन का दबाव, फिर चाकू की नोक पर दुष्कर्म, नाबालिग बेटियों से भी छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 07 Jun 2023 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आइसक्रीम विक्रेता अपनी पत्नी और बेटियां संग रहता है। पड़ोस में ही नाई अंसार अली अपने परिवार संग रहता है। आइसक्रीम विक्रेता की पत्नी के अनुसार, छह माह से अंसार अली, उसका पिता रोशन अली, चाचा मुमताज अली और सज्जन अली धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में बीबीडी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला पर सैलून कर्मचारी (नाई) अंसार अली व उसके परिजनों ने धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। सोमवार की रात पीड़िता घर पर आरोपी ने चाकू की नोक पर दुराचार भी किया। आरोपी व उसके घरवालों पीड़िता की नाबालिग बेटियों के साथ छेड़खानी का भी आरोप लगा है। बीबीडी पुलिस ने सैलून कर्मचारी, उसके पिता और दो चाचा पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आइसक्रीम विक्रेता अपनी पत्नी और बेटियां संग रहता है। पड़ोस में ही नाई अंसार अली अपने परिवार संग रहता है। आइसक्रीम विक्रेता की पत्नी के अनुसार, छह माह से अंसार अली, उसका पिता रोशन अली, चाचा मुमताज अली और सज्जन अली धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहे हैं। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में आरोपी उसके घर में घुस आते हैं और इस्लाम धर्म अपनाने, कलमा और कुरान पढ़ने का दबाव डालते हैं। विरोध पर आरोपी उसके पति व बच्चों की हत्या करने की धमकी दे चुके हैं।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटियां संग भी छेड़खानी की। पांच जून की रात महिला घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी अंसार अली घर में घुस आया। चाकू की नोक पर दुराचार किया और धमकाया। पति के काम से लौटने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। मंगलवार को महिला बीबीडी थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के अनुसार, आरोपी अंसार अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पीड़िता का कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।

घटना के बाद पीड़ित परिवार डरा-सहमा
पीड़ित परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच चल रही है। पीड़ित परिवार का काउंसलिंग भी की गई है और सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें