फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : ऊर्जा मंत्री ने बिजली उपकेंद्र का किया उद्घाटन, बोले- एक साल में यूपी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति

Thu, 02 Feb 2023 11:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि इसके लिए प्रदेश की जनता को भी बिजली चोरी को रोकने के लिए सरकार का सहयोग करना पड़ेगा। मगर जनता की  जानकारी में बिजली चोरी की कोई सूचना है तो टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि अगले एक साल में हर शहर और गांव में उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। वह बृहस्पतिवार को उन्होंने यहां दाउदनगर में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसी शहर को 24 तो किसी को 20 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। कस्बे से गांव तक 18 घंटे बिजली मिल रही है। जब 24 घंटे बिजली मिलने का सिलसिला शुरू होगा तो पावर कॉर्पोरेशन को विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए थर्मल, सोलर व अन्य तरीकों से बिजली का उत्पादन बढ़ाने का काम चल रहा है। 

समारोह में लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र केे विधायक डॉ. नीरज बोरा, पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज, मध्यांचल निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत और मुख्य अभियंता लेसा ट्रांस गोमती अनिल कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बिजली चोरी करने वालों की सूचना दे जनता
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पास-पड़ोस हो रही बिजली चोरी रोके। जनता बिजली चोरी करने वालों की सूचना पावर कॉर्पोरेशन के टोल फ्री नंबर 1912 पर दे। सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रहेगा। 

उपभोक्ता कराएं मोबाइल नंबर का पंजीकरण
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में एक फरवरी से समाधान पखवाड़ा शुरू किया गया है। इसके लिए उपकेंद्रों पर लग रहे शिविर में उपभोक्ता अपने मोबाइल नंबर का पंजीकरण कराए। जिससे बिल जमा न होने पर कॉल सेंटर से उनके मोबाइल पर मैसेज आने लगेेंगे। मैसेज आने पर बिल जमा करेंगे तो बत्ती नहीं कटेगी। वहीं, उपभोक्ता के इलाके की बिजली बंद होने से पहले उस तक सूचना पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें