फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीएम के अयोध्या दौरे व चित्रकूट में भाजपा के प्रशिक्षण में बत्ती गुल होने पर ऊर्जा मंत्री नाराज

Mon, 01 Aug 2022 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ऊर्जा मंत्री ने धार्मिक स्थलों, जिला मुख्यालयों, एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान बिजली गुल होने की शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी चिह्नित 74 महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों तथा वीआईपी दौरे के दौरान बिजली कटौती बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे और चित्रकूट में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान बिजली गुल होने को सरकार ने गंभीरता से लिया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि दो दिन पहले वह रात 12 बजे चित्रकूट पहुंचे तो बत्ती गुल हो गई। सुबह सोकर उठे तो बिजली चली गई। कारण पूछने पर पता चला कि लाइन ट्रिप हो गई थी। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों, जिला मुख्यालयों तथा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश देते हुए शर्मा ने सख्त हिदायत दी कि अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं वरना कठोर कार्रवाई होगी। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करके काम किया जाए।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को शक्ति भवन में बिजली आपूर्ति, राजस्व वसूली, बिजली चोरी की रोकथाम केअभियान तथा विद्युत दुर्घटनाओं पर रोक लगाने आदि की समीक्षा की। धार्मिक स्थलों, जिला मुख्यालयों, एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान बिजली गुल होने की शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी चिह्नित 74 महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों एवं महत्वपूर्ण कार्यक्त्रस्मों तथा वीआईपी दौरे होने के दौरान बिजली कटौती बंद होनी चाहिए। ऐसे स्थलों पर रात में बिजली कटौती बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की कमी न होने पाए। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए चोरी रोकने के गंभीरता से प्रयास किए जाएं और लाइन हानियों को हर हाल में कम किया जाए। साथ ही राजस्व वसूली में अच्छा कार्य करने वाली बिजली कंपनी तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत करने को भी कहा गया है।

ऊर्जा मंत्री नेे बिजली कटौती की शिकायतों का संज्ञान लेकर बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों से वास्तविकता जानने की कोशिश की और आपूर्ति में आ रहे व्यवधानों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली लाइनों व ट्रांसफार्मर को छू रही शाखाओं की छंटनी करने, जर्जर लाइनों व पोलों एवं झूलते तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि पोलों एवं ट्रांसफार्मर में उतर रहे करेंट से मौतें न हों। इसकी सतत निगरानी की जाए। उन्होंने शतप्रतिशत राजस्व वसूली पर खास ध्यान देने को कहा है। बैठक में पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज, उत्पादन निगम के एमडी पी. गुरु प्रसाद, पावर कार्पोरेशन के एमडी पंकज कुमार के अलावा सभी बिजली कंपनियों के एमडी वर्चुअली जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें