फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पटना के होटल कारोबारी से फेमा एक्ट के तहत जुर्माना वसूलेगा ईडी

Tue, 30 May 2023 01:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सूत्रों के मुताबिक, एपी सिन्हा ने हवाला कारोबारियों के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक रकम को विदेशी मुद्रा में परिवर्तित कराया था, जिसके पुख्ता सुबूत ईडी को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के मौर्या होटल के मालिक एपी सिन्हा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूलने की तैयारी में है। ईडी ने एपी सिन्हा के पटना स्थित ठिकानों पर 25 मार्च को छापा मारा था। इस दौरान हवाला के जरिए विदेशी मुद्रा खरीदने के पुख्ता सुबूत मिलने पर ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत केस दर्ज किया था। साथ ही, वाराणसी और पटना में कई हवाला कारोबारियों और फॉरेक्स ट्रेड्रिंग करने वालों के ठिकानों को भी खंगाला था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एपी सिन्हा ने हवाला कारोबारियों के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक रकम को विदेशी मुद्रा में परिवर्तित कराया था, जिसके पुख्ता सुबूत ईडी को मिल चुके हैं। इसमें वाराणसी के हवाला कारोबारी बीडी दुबे, शैलेंद्र कुमार सिंह, पटना में गैरकानूनी तरीके से विदेशी मुद्रा बदलने वाले गौतम मुखर्जी, सतीश कुमार और बीनू कक्कानाटु जोस की संलिप्तता पाई गई है।

इन सभी के खिलाफ भी ईडी कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है। वहीं, एपी सिन्हा पर फेमा एक्ट के तहत 30 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि वे जुर्माना नहीं देते हैं, तो होटल समेत उनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कई अन्य शहरों में जांच जारी
वाराणसी और पटना में फॉरेक्स ट्रेडिंग की आड़ में ब्यूरोक्रेट्स, कारोबारियों की ब्लैकमनी को अमेरिकी डॉलर आदि तमाम विदेशी मुद्राओं में बदलने के मामले में ईडी जल्द बड़ा खुलासा करने वाला है। एपी सिन्हा के करीबी हवाला कारोबारियों और फॉरेक्स ट्रेडर्स से पूछताछ में कई अन्य जिलों में इसी तरह का फर्जीवाड़ा होने के सुराग मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच कराई जा रही है। जल्द ही ईडी इनका भंडाफोड़ करने वाला है। खासकर यूपी के जिन शहरों में विदेशी पर्यटक अधिक आते हैं, वहां के फॉरेक्स ट्रेडर्स की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें