फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : नौकर के नाम पर ली गई गायत्री की जमीन को ईडी ने किया जब्त, 10 बीघा जमीन पर नोटिस बोर्ड

Tue, 26 Jul 2022 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सूत्रों के अनुसार मोहनलालगंज तहसील के इंद्रजीत खेड़ा गांव में लगभग 10 बीघा जमीन गाटा संख्या 391 व 641 को गायत्री प्रजापति ने अपने नौकर राम सहाय के नाम पर ले रखी थी। जमीन पर प्लॉटिंग का काम चल रहा था।
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मोहनलालगंज में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की करोड़ों रुपये की जमीन को जब्त कर लिया है। ईडी ने लखनऊ जिला प्रशासन की मदद से जमीन को सील कर दिया। सूत्रों के अनुसार मोहनलालगंज तहसील के इंद्रजीत खेड़ा गांव में लगभग 10 बीघा जमीन गाटा संख्या 391 व 641 को गायत्री प्रजापति ने अपने नौकर राम सहाय के नाम पर ले रखी थी।

 

जमीन पर प्लॉटिंग का काम चल रहा था। इसकी जानकारी हुई तो सोमवार को ईडी ने जमीन पर नोटिस बोर्ड लगा दिया। बोर्ड पर लिखा है कि धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धारा 8(4) के तहत यह संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय, भारत सरकार के कब्जे में है। इस पर किसी प्रकार का अंतरण अवैध होगा और अतिक्रमी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईडी अब तक गायत्री की 90 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुका है। ये संपत्तियां मुंबई, अमेठी, सुल्तानपुर, लखनऊ और कानपुर में थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें