फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : नशे में धुत्त सिपाही ने सर्विस पिस्तौल निकाल बोला- गोली मार दूंगा, एसीपी को सौंपी गई जांच

Thu, 03 Aug 2023 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मैं क्या करूंगा...बताऊं... इतना कह नशे में धुत सिपाही ने सर्विस पिस्तौल निकाली ली और सामने वाले को गोली मारने की धमकी दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
नशे में धुत्त सिपाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं क्या करूंगा...बताऊं... इतना कह नशे में धुत सिपाही ने सर्विस पिस्तौल निकाली ली और सामने वाले को गोली मारने की धमकी दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यह हंगामा बुधवार रात पारा इलाके में सूर्यनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। इसके कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एडीसीपी पश्चिम ने एसीपी काकोरी को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


पारा के डॉक्टर खेड़ा स्थित सोनियानगर निवासी बलवंत सिंह तोमर उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वह गोंडा में तैनात है। बुधवार को वह घर आया था। इधर, उन्नाव के औरास का रहने वाला विजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गोविंद राजाजीपुरम में किसी काम से आया था। रात में घर लौट रहा था। 



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 9.30 बजे सूर्यनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास नशे में धुत सिपाही बलवंत ने विजेंद्र के पैर में बाइक चढ़ा दी। इससे दोनों में विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने विजेंद्र का सपोर्ट करते हुए सिपाही को हटाने का प्रयास किया तो वह बौखला गया। उसने सर्विस पिस्तौल निकाल ली। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच कुछ लोगों ने सिपाही की वीडियो बना ली और इसे वायरल कर दिया।मामले में एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सिपाही गोंडा में तैनात है। सोनियानगर में परिवार रहता है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि वह अवकाश पर आया है। पिस्तौल सरकारी है या निजी इसकी जांच की जा रही है। जांच एसीपी काकोरी अनूप सिंह को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें