फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : नशेबाज ने 14 वर्षीय बेटी की गड़ासे से काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 01:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

पुलिस ने जंगल में काबिंग करके कुछ ही घंटों में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय पत्नी लखीमपुर मायके गई हुई थी। 
विज्ञापन
लखनऊ में किशोरी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गुडंबा इलाके के मायापुरी कॉलोनी में नशेड़ी पिता ने सोमवार देर रात अपनी बड़ी बेटी 14 वर्षीय पूजा की पीटकर और गड़ासे से काटकर हत्या कर फरार हो गया। अन्य बच्चों के रोने के आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और 112 पर घटना की सूचना दी। हत्या की सूचना पर डीसीपी उत्तरी, एसीपी गाजीपुर और गुडंबा इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुडंबा पुलिस ने जंगल में काबिंग करके कुछ ही घंटों में आरोपी पिता संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय पत्नी लखीमपुर मायके गई हुई थी। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें