फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर कुशीनगर के जिला होम्योपैथिक अधिकारी निलंबित

Fri, 28 Apr 2023 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने डॉ. नारायण प्रसाद को निलंबित करने का आदेश दिया, जिसके बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि के दौरान डॉ. प्रसाद होम्योपैथिक निदेशालय, लखनऊ से सम्बद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा “दयालु” - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने भ्रष्टाचार के आरोप में कुशीनगर के जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. नारायण प्रसाद को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ कुशीनगर के पडरौना निवासी उत्तम यादव ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस स्वीकृत करने के एवज में 35 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शासन ने इस प्रकरण की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन, गोरखपुर से कराई थी। 

विज्ञापन


जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने डॉ. नारायण प्रसाद को निलंबित करने का आदेश दिया, जिसके बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि के दौरान डॉ. प्रसाद होम्योपैथिक निदेशालय, लखनऊ से सम्बद्ध रहेंगे। उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए गोरखपुर के सीडीओ जांच अधिकारी बनाया गया है। वहीं, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की रिपोर्ट पर उनके खिलाफ विभागीय एवं विधिक कार्यवाही की कवायद भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें