फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : उप मुख्यमंत्री ने सभी सीएमओ व सीएमएस को दिए निर्देश, बारिश में इलाज के पुख्ता करें इंतजाम

Thu, 06 Jul 2023 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वर्चुअल निर्देशित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त स्टाक रखें।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश में तमाम तरह की बीमारियां दस्तक देती हैं। इसमें त्वचा रोग, सर्पदंश, डायरिया व मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सभी प्रकार के संक्रामक रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी रखें। अस्पतालों में पर्याप्त एंटी स्नैक वैनम का इंतजाम कर लें ताकि रोगियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। यह निर्देश बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए। 

विज्ञापन


प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वर्चुअल निर्देशित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त स्टाक रखें। उन्होंने कहा कि बारिश में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि की आशंका रहती है। एंटी स्कैन वैनम का सीएचसी, जिला स्तरीय अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम कर लिया जाए। इमरजेंसी में एंटी स्नैक वैनम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी रोगी के लिए बाहर से दवाएं न मांगई जाए।

दवाओं का स्टॉक रखें
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है। लिहाजा डायरिया, बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग, पेट दर्द जैसी दवाओं का स्टाक जुटा लें। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जाँचें भी 24 घंटे हों। यदि किसी इलाके में संक्रामक रोग फैलने की सूचना मिलती है तो सीएमओ टीम भेजकर राहत कार्य कराएं। संक्रामक रोगों की रोकथाम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एम्बुलेंस सेवाएं भी रोगियों के मदद के लिए तत्पर रहें। मेडिकल मोबाइल यूनिट रोस्टर के हिसाब से लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें