फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : हजरतगंज में चलती स्कूटी पर कपल ने की अश्लीलता, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही तलाश

Wed, 18 Jan 2023 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हजरतगंज चौराहे के पास एक युवक-युवती स्कूटी पर यातायात नियम तोड़ते निकल रहे हैं। स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठी युवती अश्लीलता करते नजर आ रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से इस कपल का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन
हजरतगंज में स्कूटी पर अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में हजरतगंज इलाके में चलती स्कूटी पर अश्लीलता करते युवक-युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इनके पीछे चल रहे युवाओं ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से इस कपल का पता लगाने में जुटी है। 

 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हजरतगंज चौराहे के पास एक युवक-युवती स्कूटी पर यातायात नियम तोड़ते निकल रहे हैं। स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठी युवती अश्लीलता करते नजर आ रही है। मंगलवार देर शाम वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से स्कूटी सवार युवक-युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एडीसीपी यातायात अजय कुमार सिंह के मुताबिक वायरल वीडियो, चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर स्कूटी का नंबर पता लगाया जा रहा है। स्कूटी नंबर के आधार पर दोनों के विषय में जानकारी जुटाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें