फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द, 35 मिनट में तय होगा सफर

Sun, 05 Feb 2023 12:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दयाशंकर सिंह ने कहा कि लाइसेंस, परमिट, डीएल की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। हाल ही में युवा छात्र सत्यम ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जो हेलमेट पहनने के बाद ही वाहन को चलायमान स्थिति में लाती है। अन्यथा वाहन स्टार्ट ही नहीं होगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यूपी को सड़क दुर्घटनाओं के मामले में उन राज्यों में लाना है, जहां पर देश में सबसे कम हैं। इसके लिए बेहतर सड़कें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही कानपुर को एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा और लोग लखनऊ से कानपुर की दूरी मात्र 35 मिनट में तय करने लगेंगे। वह शनिवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय केविश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


जितिन प्रसाद ने कहा कि मानव शृंखला बनाना और पैंफलेट आदि की सार्थकता तभी है, जब सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मृत्यु के आंकड़ों में भी कमी हो। पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग मिलकर काम करेंगे तो निश्चित तौर पर सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी।

वहीं, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी की दिशा में परिवहन विभाग लगातार काम कर रहा है। लाइसेंस, परमिट, डीएल की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। हाल ही में युवा छात्र सत्यम ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जो हेलमेट पहनने के बाद ही वाहन को चलायमान स्थिति में लाती है। अन्यथा वाहन स्टार्ट ही नहीं होगा। अगर कोई ड्रिंक करके वाहन चलाना चाहे तो यह डिवाइस वाहन को स्टार्ट नहीं होने देगी। प्रमुख सचिव परिवहन वेकटेंश्वर लू ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष संदीप कुमार, प्रमुख अभियंता वीके श्रीवास्तव और अपर परिवहन आयुक्त वीके सोनकिया भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


श्रावस्ती, संभल व बहराइच के डीएम समेत विजेता पुरस्कृत
सड़क सुरक्षा माह के तहत मानव शृंखला बनाने में प्रथम स्थान पर आईं श्रावस्ती की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, द्वितीय स्थान के लिए डीएम संभल की अनुपस्थिति में वहां के एआरटीओ को और तृतीय स्थान पर आने के लिए डीएम बहराइच दिनेश चंद्र को पुरस्कृत किया गया। सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित क्विज में पहले स्थान पर रहे संजय सिंह को 20 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहे अब्दुल रजाक को 15 हजार और शत्रुघन पाल को तृतीय विजेता के तौर पर 10 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिए गए। चित्रलेखा प्रतियोगिता में तान्या निगम को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 20 हजार रुपये, श्रीनिष्ठा को द्वितीय पुरस्कार में 15 हजार और शैलेश्वरी को तृतीय पुरस्कार के लिए 10 हजार रुपये दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें