फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लखनऊ में खूब बरसा अपनत्व का रंग, डॉ. दिनेश शर्मा व ब्रजेश पाठक का अभिनंदन

Thu, 09 Mar 2023 10:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, सुरेश छबलानी आदि ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन
अशोक मोतियानी ने ब्रजेश पाठक और दिनेश शर्मा का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे हों या बड़े, महिलाएं हों या बुजुर्ग, सभी के चेहरों पर अपनेपन के रंग ने होली की रंगत कई गुना बढ़ा दी। कोरोना काल के बाद इस बार लखनऊ में जमकर होली खेली गई। मंगलवार और बुधवार दोनों दिन शहर में अबीर-गुलाल और रंग से लोगों ने होली खेली।

विज्ञापन


पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस मौके पर कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, सुरेश छबलानी आदि ने अभिनंदन किया। अशोक मोतियानी महामंत्री और अनिल बजाज सुरेश छबलानी ने कहा की मुख्यमंत्री योगी की सरकार में इस बार होली बहुत ही धूमधाम से मनाई गई।

लखनऊ में गली-मोहल्ले, कॉलोनी से लेकर गांव तक में लोगों ने जमकर होली खेली। हालांकि मुहूर्त को लेकर असमंजस के बीच मंगलवार को भी पुराने लखनऊ में कुछ लोगों ने होली खेली और समितियों ने बरात निकाली। पर बहुमत बुधवार को होली खेलने के पक्ष में रहा और लोग इसी सोच के साथ आगे बढ़े। दिन की शुरुआत रंग-अबीर-गुलाल से हुई तो वहीं बुधवार देर रात तक चले कवि सम्मेलन चकल्लस में मस्ती रंग छाया रहा।
विज्ञापन


परंपरागत जुलूस से हुई रंग की शुरूआत
मंगलवार को ही होली मनाने का फैसला कर चुकीं बरात समितियों ने इसी दिन जुलूस निकाला। चौक में इसी दिन रंग खेला गया। शुभ संस्कार समिति की ओर से चौपटिया होली का 49वां जुलूस निकाला गया। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी इसमें शामिल हुए। तांगे, रिक्शा और डीजे की धुन पर होली गीत गाते होरियारे आगे बढ़ते रहे। समिति के महामंत्री रिद्धि गौड़, अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय ने अगुवाई की।

63 वर्ष पुरानी परंपरा निभाई
चौक होलिकोत्सव समिति की ओर से 63 वर्ष पुरानी परंपरा को निभाते हुए मंगलवार को जुलूस निकाला गया। घोड़े, ऊंटों की मौजूदगी वाले जुलूस में गोविंद शर्मा, अनुराग शर्मा, डॉ. रामकुमार शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फाग गाती टोलियां, रंग-अबीर से एक-दूसरे को रंगते होरियारों की टोली ने पर्व का खूब आनंद उठाया।

खाटू श्याम मंदिर में 1000 किलो फूलों से खेली होली
गोमती तीरे खाटू श्याम मंदिर धाम में बुधवार को फूलों की होली का आयोजन हुआ। एक हजार किलो फूलों से भक्तों ने होली खेली। प्रसाद स्वरूप ठंडई बांटी गई।

होली मिलन का दौर भी हुआ शुरू
श्री अग्रवाल सभा लखनऊ की ओर से महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोती नगर में बृहस्पतिवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मयूर नृत्य के बाद फूलों की होली खेली गई। राखी अग्रवाल सेंट जोसेफ स्कूल ग्रुप की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक आयोजन हुए। वृंदावन से आए कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर भारत भूषण गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेश चंद्र बंसल, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, सुरेश कंछल, नीलेश अग्रवाल, टाटा, सुरेश अग्रवाल, सुधीर हलवासिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें