फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले योगी आदित्यनाथ:यूपी के लिए माफिया शब्द बन चुका है इतिहास, अयोध्या में भक्तों ने गुलामी के ढांचे को हटाया

Wed, 08 Nov 2023 07:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब माफिया शब्द इतिहास बन चुका है। योगी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के शाजापुर और देवास में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब माफिया शब्द इतिहास बन चुका है। योगी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के शाजापुर और देवास में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकबर को महान मानती थी लेकिन भाजपा महाराणा प्रताप और शिवाजी को महान मानती है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा कांग्रेस के लिए सांप्रदायिकता था लेकिन भाजपा के लिए राष्ट्रीयता का प्रतीक है।

विज्ञापन


चुनावी सभाओं में योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर केवल मुसलमानों का अधिकार है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने पग-पग पर इतिहास को कलंकित, अपमानित किया। कांग्रेस ने राम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकार दिया था। उनके लिए भारत का इतिहास पं. जवाहर लाल नेहरू से प्रारंभ होता है। उन्होंने तंज कसा कि पंडित नेहरू अपने को एक्सीडेंटल कहते हैं। एक्सीडेंट हुआ, कांग्रेसी पैदा हो गए।

शुजालपुर में भाजपा उम्मीदवार इंद्र सिंह परमार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में योगी ने कहा कि एक ओर रामभक्त हैं दूसरी ओर राम विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कह दिया था कि अयोध्या में परिवर्तन नहीं होना चाहिए। लेकिन राम भक्तों ने कहा कि अयोध्या में गुलामी के ढांचे को हटा देंगे। न रहेगा बांस-न रहेगी बांसुरी।
विज्ञापन


कालापीपल में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस को भारत व भारतीयता से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिन्दुओं के साथ जैसा भेदभाव करती थी उसके लिए युवा पीढ़ी को कभी उन्हें माफ नहीं करेगी।

खातेगांव में भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा तथा बागली से मुरली भवरा के समर्थन में आयोजित सभा में योगी ने कहा कि कांग्रेस की त्रासदी बन चुकी है। चुनाव में कांग्रेस को समाप्त कर दीजिए तो समस्या समाप्त हो जाएगी।

यूपी और एमपी एक आत्मा दो शरीर हैं
सीएम योगी ने कहा कि यूपी और एमपी की साझी विरासत, संस्कृति व परंपरा के साथ ऐसे जुड़े हैं, जैसे एक आत्मा और दो शरीर हैं।

सीएम ने भाषण रोका...
सीएम के भाषण के दौरान मंच के सामने एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। इसे देख सीएम ने भाषण बीच में रोककर उन्हें एस्कॉर्ट में लगी एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाने और उपचार कराने के लिए भेजा। मंच पर बैठे सांसद को भी उनकी सहायता के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें